ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

WATCH | सुशांत सिंह राजपूत कि आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर सोमवार (आज) रिलीज हो गया। 2 मिनट 45 सेकंड के इस ट्रेलर में सुशांत छाए हुए हैं। ट्रेलर में उनके कई बेहतरीन डायलॉग्स हैं, जिसके जरिए वे फिल्म में कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस संजना सांघी को हंसाने और उनका दुख कम करने की कोशिश करते हैं।

ये फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी और सभी तरह के दर्शकों (सब्सक्राइबर्स और नॉन-सब्सक्राइबर्स) के लिए उपलब्ध रहेगी।

‘दिल बेचारा’ कास्टिंग डायरेक्टर से फिल्म निर्देशक बने मुकेश छाबड़ा की पहली फिल्म है। पहले यह फिल्म ‘कीजी और मैनी’ नाम से बनाई जा रही थी, लेकिन फरवरी 2019  में इसका नाम बदलकर ‘दिल बेचारा’ कर दिया गया। यह फिल्म साल 2012 में आए जॉन ग्रीन के नॉवेल ‘द फॉल्ट इन आवर स्टार्स’ पर बेस्ड है, जिस पर 2014 में हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है।

यहाँ देखें ट्रेलर:

ये भी पढ़े: दिल्ली में 1 लाख के पार पहुंचे कोरोना के मामले, केजरीवाल ने कहा डरने की बात नहीं

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के दिवंगत होने के बाद, उनकी ये फिल्म उनके सभी करीबी चाहने वालों और फैंस के लिए सुशांत के तरफ से एक तौहफे जैसी होगी, जिसका सभी को बेसब्री से इंतज़ार है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button