यूपी: बुखार और डेंगू की चपेट में 30 हजार लोग, अब तक 100 से ज्यादा मरीजों ने दम तोड़ा, सबसे ज़्यादा शिकार हुए मासूम

कोरोना संकट के बीच देश के अब उत्तरप्रदेश की चिंताए और बढ़ गई है। ऐसा इसीलिए क्यूंकि यहाँ पूरे प्रदेश में डेंगू व वायरल बुखार का कहर बढ़ता जा रहा है। इतना ही नहीं, बुखार की चपेट में हज़ारों लोग आ चुके है। घर- घर कोहराम मचा हुआ है। इस बुखार से सबसे ज़्यादा चपेट में बच्चों को लिया है। एक तरफ माता- पिता अपने मासूम को लेकर दर- दर भटक रहे है तो प्रशासन की गाज भी कई डॉक्टर्स पर पड़ी है।
कानपुर से लेकर फ़िरोज़ाबाद तक यह है हाल।
सबसे पहले बता दे कि केवल फिरोजाबाद में अब तक 50 लोगों की जान जा चुकी है। मथुरा में 17, मैनपुरी में तीन, कासगंज में दो लोग डेंगू और वायरल का शिकार हो चुके हैं। वहीं गोंडा में प्रतिदिन तीन हजार से ज्यादा मरीज संदिग्ध बुखार से पीड़ित अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। वहीं कानपुर में वायरल बुखार के कारण सात दिन में 10 लोगों की मौत हो गई।
With three fresh fatalities, death toll due to dengue and viral fever climbs to 50 in UP's Firozabad: Official sources
— Press Trust of India (@PTI_News) September 3, 2021
कानपुर में करीब 30 हजार लोग इसकी चपेट में।
कानपुर में तो सामान्य वायरल फीवर और डेंगू की चपेट में नगर के करीब 30 हजार लोग हैं। वायरल फीवर घर-घर में घुसा है। सरकारी और निजी अस्पतालों और डॉक्टरों की क्लीनिकों में इस वक्त करीब 75 हजार रोगियों की ओपीडी हो रही है। इनमें कुछ रोगी तो फॉलोअप में आ रहे हैं।
बीते दिन ही 14 लोगों ने तोड़ा दम, डीएम ने इन सब पर गिराई गाज।
प्रदेश में बृहस्पतिवार यानी बीते दिन को चार मासूम समेत 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें फिरोजाबाद में 11, मैनपुरी दो और मथुरा में एक मरीज शामिल हैं। वहीं, फिरोजाबाद में मृतकों का आंकड़ा 75 पहुंच गया है। उधर डीएम चंद्रविजय सिंह ने लापरवाही बरतने पर पीएचसी सैलई के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गिरीश श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ प्रकाश और पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. रुचि यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दे दिए है।
In an order dated 1st Sep, Firozabad Chief Medical Officer Dr Neeta Kulshrestha transferred to Aligarh, after many people including children reportedly died due to suspected dengue and viral fever. Hapur CMO Dr Dinesh Kumar Premi has been given the charge in Firozabad. pic.twitter.com/YuB2uAHCxa
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 2, 2021
कुछ दिन पहले ही सीएम ने किया था दौरा।
Firozabad: UP CM Yogi Adityanath visited Autonomous State Medical College to enquire about the health of children who were admitted there due to viral fever and dengue pic.twitter.com/PhioKjmycU
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 30, 2021
रखना होगा इन बातों का ध्यान।
- आसापस पानी का जमाव न होने दें। अगर कहीं पानी का जमाव है तो उसमें तेल डालें।
- घर का बना शुद्ध व ताजा भोजन करें।
- पीने का पानी का स्रोत अच्छा नहीं है तो उसे उबालकर पिएं
- मच्छरों से बचने का हर उपाय करें।
- पानी अधिक पिएं। ताजा और मौसमी फल तथा हरी सब्जियां जरूर खाएं।
- हल्की कसरत या योग करें।
- इस मौसम में नारियल के पानी का भी सेवन करें





