Video: केदारनाथ में बाल-बाल बचे यात्री; हेलीकाप्टर ने खो दिया नियंत्रण

केदारनाथ: केदारनाथ धाम पर एक बड़ा हादसा होते होते टला जब सात लोगों को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण केदारनाथ हेलीपैड से लगभग 100 मीटर दूर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. इस घटना में सभी छह यात्री और पायलट सुरक्षित हैं.
वीडियो फुटेज में आपातकालीन लैंडिंग से ठीक पहले हेलीकॉप्टर की पूंछ घूमती हुई दिखाई दे रही है, जबकि हेलीपैड के पास मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए इधर उधऱ भागते दिख रहे हैं.
Kedarnath | बाबा केदार ने बचाई जान, हवा में नाचने लगा था हेलिकॉप्टर, देखें यह वीडियो | NMH #Kedarnath #Helicoptercrash #Viralvideo
YT Link: https://t.co/6U9Zcf5u5X
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 24, 2024
रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा, “केस्ट्रल एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर, जो सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ धाम आ रहा था, जिसमें एक पायलट सहित छह यात्री थे, को कुछ तकनीकी कारणों से सुबह लगभग 7:05 बजे केदारनाथ धाम के हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी.”
यह घटना चल रही चार धाम यात्रा के बीच हुई, जो 10 मई को गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ सहित चार में से तीन मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई थी. बद्रीनाथ के कपाट 12 मई को खुले.





