ताज़ा खबरें

Video: कुत्ते के गले में रस्सी बांध गाड़ी से घसीट रहे आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर: कुत्ते के गले में रस्सी बांधकर उसे कार से घसीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस कदर एक वाहन चालक कुत्ते को घसीटता हुआ सड़क पर दौड़ा रहा है.

इंसानियत को शर्मशार करने वाला यह वीडियो राजस्थान के जोधपुर का है. जहां कुत्ते के गले में रस्सी बांधकर उसे कार से घसीटने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना रविवार की बताई जा रही है.

 

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कुत्ते के गले में रस्सी बांधकर उसे कार से घसीटने वाला कार चालक एक डॉक्टर है. ये घटना एक व्यस्त सड़क पर हुई जहां कई अन्य वाहन भी थे. वीडियो में आरोपी डॉक्टर लंबी रस्सी की मदद से कुत्ते को वाहन के एक तरफ से दूसरी तरफ खतरनाक तरीके से घूमा रहा था. कुत्ते की हालत दयनीय दिख रही है.

 

एसे में कार के पीछे चल रहे है बाइक सवार ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस व्यक्ति ने कार को रोककर कुत्ते की मदद भी की और साथ ही एनजीओ को भी सूचित किया. इस पूरी घटना के बाद कुत्ते को अस्पताल ले जाया गया.

 

एनजीओ द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद डॉक्टर की पहचान की गई. ट्वीट के अनुसार डॉक्टर का नाम रजनीश गलवा है. ट्वीट में लिखा है कि यह एक आवारा कुत्ता था. जो उनके घर के पास रहता था और वह इसे हटाने की कोशिश कर रहा था.

 

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button