ताज़ा खबरेंभारत

VIDEO : द्वारका एक्सप्रेसवे! भविष्य का एक अत्याधुनिक सफर… केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शेयर किया द्वारका एक्सप्रेसवे का वीडियो

नई दिल्ली: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नवनिर्मित द्वारका एक्सप्रेसवे का वीडियो शेयर किया. गडकरी ने यह वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “इंजीनियरिंग का चमत्कार: द्वारका एक्सप्रेसवे! भविष्य का एक अत्याधुनिक सफर.”

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज एक्स पर एक वीडियो साझा किया, इस वीडियो में नवनिर्मित द्वारका एक्सप्रेसवे जो कि, भारत का पहले आठ-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे है. वीडियो के अनुसार, द्वारका एक्सप्रेसवे एक चार-पैकेज राजमार्ग है जिसकी लेन-चौड़ाई 563 किमी है.

 

जानकारी के लिए बता दें कि, यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर शिव मूर्ति से शुरू होती है और गुरुग्राम में खेड़की दौला टोल प्लाजा पर समाप्त होती है. यह भारत की पहली परियोजना है जिसके लिए 1,200 पेड़ों का पुनः प्रत्यारोपण किया गया. वीडियो के मुताबिक, द्वारका से मानेसर तक यात्रा का समय 15 मिनट, मानेसर से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक 20 मिनट, द्वारका से सिंघु बॉर्डर तक 25 मिनट और मानेसर से सिंघु बॉर्डर तक 45 मिनट हो जाएगा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button