मनोरंजन

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता पर विक्की कौशल ने की तारीफ, बोले— ‘गोल्ड स्टैंडर्ड’ फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों से भी खूब सराहना मिल रही है। अब अभिनेता विक्की कौशल ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है। विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की खास तौर पर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को बनाने में जो मेहनत और ईमानदारी दिखाई गई है, वह इसे “गोल्ड स्टैंडर्ड” बनाती है।

विक्की ने फिल्म के कलाकारों की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। उन्होंने रणवीर सिंह की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस को शानदार बताया। साथ ही आर. माधवन और राकेश बेदी के काम को भी सराहा। उन्होंने फिल्म की टेक्निकल और प्रोडक्शन टीम के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया और उनके काम की तारीफ की।

गौरतलब है कि विक्की कौशल पहले आदित्य धर के साथ फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में काम कर चुके हैं, जो उनके करियर की बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही है।

रिलीज के बाद से ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोगों से भी लगातार अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button