ताज़ा खबरेंमनोरंजन

वरुण धवन ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग के दौरान घायल, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उन्होंने अपनी चोट की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें उनकी उंगली पर गहरा कट दिखाई दे रहा है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों झांसी में हो रही है, जहां वरुण धवन ने इस हादसे का सामना किया। हालांकि, चोट के बावजूद अभिनेता शूटिंग जारी रखे हुए हैं।

फिल्म की शुरुआत के मौके पर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की गई, जिसमें निर्देशक अनुराग सिंह, निर्माता भूषण कुमार, निधि दत्ता, सह-निर्माता शिव चनाना और बिनॉय गांधी के साथ सनी देओल भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, फिल्म में सनी देओल का किरदार क्या होगा, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों के अनुसार, दिलजीत दोसांझ अभी तक फिल्म की शूटिंग से नहीं जुड़े हैं, लेकिन वे जल्द ही टीम का हिस्सा बनेंगे।

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ वीरता और साहस की कहानी को दर्शाएगी। इसे बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 23 जनवरी अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इससे पहले वरुण धवन ‘बेबी जॉन’ और ‘सिटाडेल हनी बनी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

बॉर्डर 2′ का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता की पावरहाउस प्रोडक्शन टीम द्वारा किया जा रहा है। इसे जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के सहयोग से टी-सीरीज प्रस्तुत कर रहा है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी अनुराग सिंह निभा रहे हैं।

फिल्म की कहानी 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित मानी जा रही है, जब पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की थी और कारगिल जिले के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया था।

Show More
Back to top button