ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

‘जिन सांसदों ने नहीं लिया कोरोना का टीका’, उन्हें मानसून सत्र से पहले कराना होगा कोविड-19 टेस्ट’: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

19 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में इस बार कई मुद्दों को लेकर ज़ोरदार हंगामे की उम्मीद है। इसी बीच इस सेशन को लेकर संसद और लोकसभा अध्यक्ष पूरी तैयारी में जुट गए है और उन्होंने जानकारी दी है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि 19 जुलाई से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान कोविड संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। उन्होंने आगे यह भी जानकारी दी कि जिन लोगों का कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण नहीं हुआ है उन्हें सत्र के दौरान संसद परिसर में प्रवेश से पहले आरटी-पीसीआर जांच करवाने को कहा जाएगा।

323 सांसदों का हो चूका है टीकाकरण।

संसद भवन परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि 323 सांसदों का कोविड रोधी पूर्ण टीकाकरण हो चुका है जबकि 23 सांसद कुछ चिकित्सीय कारणों के चलते टीके की पहली खुराक भी नहीं ले पाए हैं।

यह भी पढ़े: फैक्ट चेक: क्या पेट्रोल पंप में आग लगाते हुए आदमी का ये वायरल वीडियो हरियाणा का है? जानें सच्चा

इतने दिनों तक चलेगा मानसून सत्र।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा जानकारी दी कि दोनों सदनों की बैठक 11 बजे एक ही समय पर शुरू होगी और यह सत्र 19 जुलाई से शुरू हो रहा है और यह 13 अगस्त तक चलेगा। बता दे आमतौर पर जुलाई में शुरू होने वाला मानसून सत्र वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण पिछले वर्ष सितंबर में आरंभ हुआ था।

मुद्दों को लेकर पक्ष-विपक्ष ने तैयारी की शुरू, ज़ोरदार हंगामे की उम्मीद।

वहीं दूसरी ओर सत्र में उठने वाले मुद्दों को लेकर पक्ष-विपक्ष ने तैयारी शुरू कर दी है । ऐसा इसीलिए भी क्युकी तैयारी को ही लेकर 14 जुलाई को मंत्रिपरिषद की अहम बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मंत्रियों खासकर पहली बार मंत्री बने सांसदों के साथ मीटिंग की थी।

इन मुद्दों को लेकर घेर सकता है विपक्ष।

मानसून सत्र में केंद्र सरकार कई बिलों को पास कराने की तैयारी कर रही है। वही दूसरी ओर विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की पूरी तैयारी की है। ख़बरों के अनुसार विपक्ष ने सरकार को कोरोना त्रासदी, किसान आंदोलन, मंहगाई और विकास के मुद्दों पर घेरने की तैयारी की है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button