चुनाव 2022ताज़ा खबरें

यूपी: 25 मार्च को सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी, लखनऊ के इकना स्टेडियम में लेंगे शपथ

यूपी: 25 मार्च को सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी, लखनऊ के इकना स्टेडियम में लेंगे शपथ

हाल ही देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। जिसके बाद सभी राज्यों के मनोनीत सीएम एक-एक कर अपने सीएम पद की शपथ ले रहे हैं। आज उत्तराखडं के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी अपने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को शाम 4.30 बजे लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही 26 मार्च को बीजेपी विधायक रमापति शास्त्री यूपी विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ लेंगे।

 

 

बता दें यूपी में सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह के काफी भव्य होने की कयास लगाई जा रही है। जिसके चलते शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में की जा रही हैं।

 

मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मंत्रियों के शामिल होने की जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव, विभिन्न मठों और मंदिरों के महंत भी मौजूद रहेंगे। यूपी में उद्योग स्थापित करने वाले और उद्योग संचालित करने वाले सभी प्रमुख उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button