ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज हुआ मामला

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज हुआ मामला

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। स्वतंत्रता दिवस के पहले सोमवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को व्हाट्सअप पर जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस कंट्रोल रूम यूपी 112 के व्हाट्सएप नंबर पर ये धमकी दी गई है। जिस नंबर से धमकी दी गई वह नंबर शाहिद खान के नाम पर रजिस्टर्ड है। धामकी आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। यूपी की जांच एजेंसियों समेत यूपी पुलिस धमकी देने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। आनन-फानन में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

बता दें जान से मारने की धमकी 2 अगस्त को दी गयी थी। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। अब इस मामले में पुलिस, साइबर और सर्विलांस सेल की टीम जांच में जुट गई है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी ने मीडिया को बताया कि दो अगस्त की शाम को ऑपरेशन कमांडर के मुताबिक वह आफिस में थे। इस बीच यूपी 112 हेल्पलाइन के सोशल मीडिया के व्हाट्सएप्प नंबर पर एक नंबर से शाहिद खान नामक युवक की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद से सभी के कान खड़े हो गए. बिना वक्त गंवाए इस संबंध में सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button