ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, पांच की हुई मौत

उत्तर प्रदेश: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, पांच की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक बड़े सड़क हादसे की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहाँ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक मिनी ट्यूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गयी है। जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दौरान हादसे में 5 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है वहीं कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले पर जिला अधीक्षक ग्रामीण फिरोजाबाद अखिलेश भदौरिया ने बताया, “…हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल भेजा गया… बस मथुरा से लखनऊ जा रही थी… आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी गाड़ी से बस टकरा गई। हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ…”

बताया जा रहा है कि 10:30 बजे नसीरपुर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 49 पर हाइवे पर खड़ी एक ट्रक को बस (यूपी 32 डब्ल्यूएन 1966) ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस में सवार लोग मथुरा में बालक का मुंडन करवा कर लखनऊ लौट रहे थे। घटना में बालक के पिता की भी मृत्यु हुई है। घटना के समय बस का चालक नशे में था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button