विदेश

अमेरिकी नागरिकों को सेंसर करने वालों के लिए US की नई वीजा पॉलिसी

अमेरिकी सरकार ने हाल ही में एक नई वीजा पॉलिसी अनाउंस की है, जिसके तहत अब उन विदेशी अधिकारियों को वीजा नहीं दिया जाएगा जो अमेरिकी नागरिकों के सोशल मीडिया पोस्ट को सेंसर करने की ट्राई कर रहे हैं. दरअसल इसका मकसद अमेरिकी टेक कंपनियों जैसे एक्स, मेटा और रंबल को इंटरनेशनल लेवल पर मिल रहे सेंसरशिप के दबाव से राहत दिलाना है.

 

रुबियो ने कहा, “किसी विदेशी सरकार द्वारा अमेरिकी नागरिकों या यहां की कंपनियों के अभिव्यक्ति के अधिकार पर सेंसरशिप लागू करना, चाहे वह सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तारी की धमकी हो या टेक प्लेटफॉर्म से कंटेंट हटाने की मांग, अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

 

हिंदी प्रवक्ता अमरीकी विदेश मंत्रालय मार्ग्रेट मक्लॉउड ने कहा, विदेश मंत्री रूबियो ने अमरीकी नागरिकों को सेंसर करने का प्रयास करने वाले विदेशी नागरिकों पर नए वीजा प्रतिबंधों की घोषणा की. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार अमरीकी संविधान में शामिल है. इस अधिकार की रक्षा के लिए वीजा प्रतिबंध नीति की घोषणा की है. यह नीति उन विदेशी नागरिकों पर लागू होगी जो अमेरिका में सुरक्षित अभिव्यक्ति को सेंसर करने में शामिल है.

उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई विदेशी अधिकारी अमरीका की भूमि पर मौजूद होते हुए अमरीकी नागरिक या निवासी को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए धमकाया की गिरफ्तारी की धमकी दे तो यह अस्वीकार्य है. यह है कि विदेशी अधिकारी. ऐसी ग्लोबल कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी अपनाने की मांग करें कि सेंसरशिप गतिविधियों में शामिल हो जो उनके अधिकार क्षेत्र के बाहर हैं और जो अमरीका तक प्रभावित होती है यह नई विजिट वीजा प्रतिबंध नीति इमीग्रेशन एंड नेशनल एक्ट नामी कानून के अंतर्गत है जो विदेश मंत्री को यह अधिकार देता है कि वह किसी भी ऐसी विदेशी व्यक्ति को अमेरिका में प्रवेश से रोक है जिसके प्रदेश से देश की विदेश नीति पर गंभीर प्रतिकूल परिणाम हो सकता है.

 

अमेरिका क्यों लाया ये नई पॉलिसी?

दूसरे देशों की सरकारों द्वारा अमेरिकी प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेंट को लेकर सख्ती के बाद विदेश मंत्री मार्को रुबियो के नेतृत्व में यह नई पॉलिसी लाई गई है. ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अलेक्जेंड्रे डी मोरेस द्वारा एक्स पर बैन और रंबल के खिलाफ कार्रवाई ऐसे ही कुछ उदाहरण हैं.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button