चार दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

दिल्ली: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिवसीय यात्रा के लिए द्वितीय महिला उषा वेंस के साथ पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया.
#WATCH दिल्ली: संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, द्वितीय महिला उषा वेंस के साथ पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। pic.twitter.com/nrQ1h22Xl0
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 21, 2025
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, द्वितीय महिला उषा वेंस और उनके बच्चों का पालम हवाई अड्डे पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया.
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात करेंगे. दोनों वैश्विक नेता भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था और दुनिया से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे. भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह दौरा दोनों देशों को अपने रिश्तों को मजबूत करने और आगे की योजना बनाने का मौका देगा. वेंस और पीएम मोदी दुनिया और क्षेत्र के हालात पर भी विचार एक दूसरे से शेयर करेंगे.
सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे उनका विमान नई दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा है. औपचारिक रूप से सुबह 10:00 बजे उनका स्वागत किया जाएगा. उपराष्ट्रपति वेंस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर औपचारिक मुलाकात करेंगे. एयरफोर्स-2 में सवार होने से पहले, वेंस को अपनी सोती हुई बेटी मिराबेल को कार से धीरे-धीरे उठाते हुए देखा गया, जबकि उनके बेटे इवान और विवेक खिलौने की तलवारें लहराते हुए सवार हुए. उनके साथ अमेरिका की दूसरी महिला उषा वेंस भी थीं.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





