ताज़ा खबरें

यूपी विधान परिषद् चुनावों में भाजपा ने मारी बाजी, सपा को नहीं मिली एक भी सीट 

यूपी विधान परिषद् चुनावों में भाजपा ने मारी बाजी, सपा को नहीं मिली एक भी सीट 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के बाद अब स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की 36 सीटों के चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। भाजपा के खाते में 36 में से 33 सीटें आई हैं। इसमें से 9 सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। बता दें इन चुनावों में सपा को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है।

प्रदेश में ऐसा 40 साल बाद हो रहा है, जब किसी दल को विधानसभा और विधान परिषद दोनों ही जगह प्रचंड बहुमत मिला है. इससे पहले 1982 में कांग्रेस को दोनों ही सदनों में बहुमत मिला था। आज 27 सीटों के लिए हुई मतगणना में भी 24 सीटों पर बीजेपी उम्‍मीदवार जीते। 36 में से कुल 33 सीटों पर बीजेपी कब्‍जा करने में कामयाब रही है। सिर्फ तीन सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा। इसमें से एक आजमगढ़, दूसरी वाराणसी और तीसरी प्रतापगढ़ की सीट रही।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button