शर्मनाक! यूपी के सहारनपुर में कबड्डी खिलाडियों को ‘शौचालय’ में परोसा गया खाना, देखें वीडियो

शर्मनाक! यूपी के सहारनपुर में कबड्डी खिलाडियों को ‘शौचालय’ में परोसा गया खाना, देखें वीडियो
यूपी के सहारनपुर से एक बेहद शमर्नाक वीडियो सामने आया है। यहाँ ‘डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम’ में एक कबड्डी टूर्नामेंट में शामिल हुए खिलाड़ियों को शौचालय में लंच कराया गया। जिसके बाद इस मंजर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक टूर्नामेंट के लिए प्रदेशभर से 300 से अधिक खिलाड़ी और करीब दो दर्जन अधिकारी यहां पहुंचे थे
🔲 यूपी के सहारनपुर के डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में कबड्डी टूर्नामेंट के खिलाड़ियों को शौचालय में कराया गया लंच, वीडियो हुआ वायरल #saharanpur #ViralVideo pic.twitter.com/rmCl7YPoxs
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) September 20, 2022
बता दें यह वीडियो तीन दिन पहले का है। यहाँ स्थित ‘डॉ. भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम’ में 16 सितंबर से तीन दिवसीय सब-जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में 17 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें प्रदेश भर से करीब 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खिलाड़ियों को जो खाना दिया गया, वह अच्छी क्वालिटी का नहीं था। दाल, सब्जी, चावल कच्चे थे और भोजन स्वीमिंग पूल के पास बनाया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहारनपुर के स्पोर्ट्स ऑफिसर (क्रीड़ाधिकारी) अनिमेष सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एडीएम फाइनेंस एंड रेवन्यू (वित्त एवं राजस्व) रजनीश कुमार मिश्रा को घटना की जांच के आदेश दिए हैं। खेल निदेशालय ने भी जिलाधिकारी से जवाब मांगा है।






how long does prednisone withdrawal symptoms last
References:
git.agri-sys.com