ताज़ा खबरें

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022: अंग्रेजी का पेपर हुआ लीक, 24 जिलों में रद्द की गयी परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022: अंग्रेजी का पेपर हुआ लीक, 24 जिलों में रद्द की गयी परीक्षा

 

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने की बड़ी खबर सामने आयी है। इस विषय में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी को जानकारी दे दी गयी है। पेपर लीक होने की खबर के बाद सीएम योगी ने परीक्षा रद्द करने के आदेश दे दिए हैं। जिसके बाद 24 जिलों में परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। यह परीक्षा आज दोपहर दो बजे आयोजित होने वाली थी। परीक्षा रद्द होने के बाद अगली तारीख के बारे में बोर्ड जल्दी सूचना जारी कर सकता है।

 

बोर्ड ने जारी किया नोटिस 

 

 

इन जिलों में रद्द की गयी परीक्षा 

1. अलीगढ़
2. बागपत
3. मथुरा
4. आगरा (आगरा)
5. गाजियाबाद
6. मैनपुरी
7. शामली
8. शाहजहांपुर
9. उन्नाव
10. सीतापुर
11. ललितपुर
12. चित्रकूट
13.जालौन
14. महोबा
15.अंबेडकर नगर
16. प्रतापगढ़
17. गोंडा
18. एटा
19. आजमगढ़
20. बलिया
21. वाराणसी
22. कानपुर देहात
23. गोरखपुर
24. बदायूं

 

24 जिलों के अलावा सभी जिलों में सामान्य तरीके से होगी परीक्षा 

पेपर लीक होने की आशंका के बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने राज्य के 24 जिलों में 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है, हालांकि अन्य जिलों में परीक्षाएं सामान्य तरीके से आयोजित की जाएंगी और परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button