ताज़ा खबरेंभारत

UP: रेप पीड़िता की आरोपी के परिजनों द्वारा आग लगाने के बाद मौत, 3 गिरफ्तार

यूपी के बुलंदशहर में एक बलात्कार पीड़िता को आरोपी के चाचा द्वारा कथित रूप से आग लगा दी जब उसने अपराधी के खिलाफ अदालत के मामले में समझौता करने से इनकार कर दिया।

पीड़िता को इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि, मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया। पीड़ित के परिवार ने कहा कि उन्हें बलात्कार के मामले में समझौता नहीं करने के लिए आरोपियों के दोस्तों से धमकी मिल रही थी। मामले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई अनुसार, पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बलात्कार के आरोपी पहले से ही जेल में था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने कहा, इस मामले को संभालने में कथित लापरवाही के लिए दो पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है.

ये भी पढ़े: COVID-19 LIVE | भारत में पिछले 24 घंटे में 38,617 नए कोरोना मामले दर्ज, कुल संख्या 90 लाख के पास

पुलिस ने पहले कहा था कि महिला ने तनाव के कारण कथित तौर पर खुद को आग लगा ली थी। 15 अगस्त को महिला द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत के अनुसार, उसके साथ एक आदमी ने बलात्कार किया था, जो आम के बगीचे की रखवाली करने के लिए उसके गाँव आया था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार किया गया था और जेल भेज दिया था।

एसएसपी ने कहा कि आरोपी का चाचा और उसका एक दोस्त पीड़िता को समझौता करने के लिए मजबूर कर रहे थे। मंगलवार की सुबह लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भेजा गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button