ताज़ा खबरेंभारत

UP के प्रतापगढ़ में सड़क दुर्घटना में 6 बच्चों समेत 14 की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल हैं. यह हादसा गुरुवार को करीब 11 बजकर 45 मिनट पर प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर देशराज इनारा गांव के पास हुआ. इसमें एसयूवी में सवार सभी लोगों की मौत की खबर है. साथ ही कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में मारे के लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया और हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है. साथ ही मारे गए लोगों के परिवार को दो-दो लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की भी घोषणा की गई है.

ये भी पढ़े: COVID-19 LIVE | भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,882 नए मामले दर्ज, अब कुल संख्या 90 लाख के पार

तस्वीरों को देखकर पता चलता है कि महिंद्र बोलेरो कार ने सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मारी. देखा जा सकता है कि गाड़ी का आगे का हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंसा हुआ है.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button