ताज़ा खबरेंमनोरंजन

बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी ने 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बंगाली  अभिनेता अभिषेक चटर्जी ने 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

 

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अभिषेक चटर्जी का निधन हो गया है। उन्होंने 57 साल की उम्र में आज यानी 24 मार्च को अपनी आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि अभिषेक पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहे थे। उनके परिजनों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। अभिषेक चटर्जी कल यानी 23 मार्च एक शो की शूटिंग के दौरान पेट में मरोड़ की शिकायत की थी।  जिसके बाद उन्हें प्रिंस अनवर शाह रोड पर स्थित उनके निवास पर ही सेलाइन चढ़ाया गया था।

 

चटर्जी के परिवार में पत्नी एवं एक बेटी है। उन्होंने (चटर्जी ने) 1986 में ‘पथभोला’ फिल्म से बंगाली फिल्म जगत में कदम रखा था और आने वाले वर्षों में ऋतुपर्णो घोष की ‘दहन’ एवं ‘बारीवाली’ तथा मजूमदार के ‘आलो’ समेत कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी।

 

उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर पर शोक व्यक्त किया है, उन्होंने लिखा है, ‘‘अपने युवा अभिनेता अभिषक चटर्जी के अभिषेक चटर्जी के अचानक हुए निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। अभिषेक प्रतिभाशाली और वर्सेटाइल थे, हमें उनकी याद आयेगी। उनका जाना टीवी इंडस्ट्री और हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति मेरी शोक संवेदनाा है।’

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button