Hindi Newsportal

AAP ने पंजाब की राजसभा में भी लहराया अपना परचम, पांचों उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कराई

0 295

AAP ने पंजाब की राजसभा में भी लहराया अपना परचम, पांचों उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कराई

 

पंजाब के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत मिली थी। इसी के साथ ही आप पार्टी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। राज्य में होने वाले राज्य सभा चुनावों में आप सरकार के पांचों उम्मीदवार निर्विरोध हो गए हैं। ऐसे में तकनीकी तौर पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बिना वोटिंग के ही निर्विरोध जीत गए। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा 31 मार्च को होगी।

बता दें राज्यसभा में आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में दिल्ली के राजिंदर नगर से विधायक राघव चड्ढा (Raghav Chadha), क्रिकेटर हरभजन सिंह , संदीप पाठक, संजीव अरोड़ा और अशोक मित्तल को प्रत्याशी बनाया था।

AAP के उम्मीदवारों में राघव चड्ढा, केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट से विधायक थे। उन्होंने दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल को अपना इस्तीफा सौंपा है। बात करें संजीव अरोड़ा की तो बताया जाता है कि वह उद्यमी हैं, वहीं अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर हैं।  इसके अलावा संदीप पाठक के बारे में कहा जाता है कि वह पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए पर्दे के पीछे रह कर काम कर रहे थे।