अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गयी. तुलसी गबार्ड ढाई दिन की यात्रा पर भारत आयी है. रक्षा मंत्री से मिलने से पहले उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की थी.
इस बैठक में रक्षा और सुरक्षा संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई. बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने ANI को जानकारी देते हुए कहा कि “नई दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मिलकर खुशी हुई. हमने रक्षा और सूचना साझा करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की. इस चर्चा का उद्देश्य भारत-अमेरिका साझेदारी को और गहरा करना है.”
तुलसी गबार्ड रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेने भारत आयी है. रायसीना डायलॉग में 125 देशों के प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय रूप से समस्या उत्पन्न करने वाले चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे.





