विदेश

भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रंप ने कराई सुलह, परमाणु युद्ध टला: अमेरिका का दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनके प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच एक गंभीर टकराव को रोका और दोनों देशों के बीच तुरंत और संभवतः स्थायी युद्धविराम करवाया। ट्रंप ने कहा कि यह टकराव परमाणु युद्ध में बदल सकता था, जिससे लाखों लोगों की जान जा सकती थी।

ट्रंप ने कहा, “शनिवार को मेरे प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच तुरंत युद्धविराम कराने में मदद की। मुझे लगता है कि यह स्थायी शांति की ओर एक कदम है। दोनों देशों के पास भारी मात्रा में परमाणु हथियार हैं और स्थिति बहुत गंभीर थी।”


उन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, “दोनों देशों के नेता बहुत मजबूत और समझदार रहे। उन्होंने हालात की गंभीरता को समझा और शांति की दिशा में काम किया।”


ट्रंप ने बताया कि उन्होंने व्यापार को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया। “मैंने कहा – अगर आप लड़ाई बंद करते हैं तो हम व्यापार करेंगे, नहीं तो व्यापार नहीं होगा। किसी ने पहले व्यापार का ऐसा इस्तेमाल नहीं किया जैसे मैंने किया”

ट्रंप ने यह भी कहा कि इस काम में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “मैं उनका धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इस शांति प्रक्रिया में अहम योगदान दिया।”


अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने आगे कहा, “हम पाकिस्तान के साथ बड़ा व्यापार करेंगे। भारत के साथ भी व्यापार की बातचीत चल रही है और जल्द ही पाकिस्तान के साथ भी शुरू होगी।”


डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हलचल मचा दी है। हालांकि, भारत और पाकिस्तान की ओर से अभी इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अगर ट्रंप का दावा सही है, तो यह एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम है जिससे दक्षिण एशिया में शांति की उम्मीद मजबूत हुई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button