IPL2025

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस की बाजी जीटी के नाम, पंजाब पहले करेगी बैटिंग

आईपीएल 2025 के 18वें सीजन का पांचवां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस (जीटी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने हैं, जहां गुजरात ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

गुजरात टाइटंस की कप्तानी इस बार युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में है। पिछला सीजन जीटी के लिए निराशाजनक रहा था, जहां टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही थी। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जो आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं।

अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 2024 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी, लेकिन इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया। इससे पहले, उनकी अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने 2020 में फाइनल तक का सफर तय किया था। अब पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में उनका लक्ष्य टीम को पहला खिताब दिलाना होगा

संभावित प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, नेहाल वधेरा, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button