ताज़ा खबरेंभारत

Jammu Kashmir: अवंतीपोरा के त्राल इलाके में ढेर हुआ जैश का टॉप कमांडर, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के सफाये में जुटे सुरक्षाबलों ने इन दिनों आतंकवादियों के खात्मे की गति बड़ा दी है। इसी क्रम में आये दिनों आजकल सुरक्षाबलों को कामयाबी मिल रही है। अब ताज़ा कामयाबी जो है वो अवंतीपोरा के त्राल इलाके में सेना को मिली है जहाँ भीषण मुठभेड़ के बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर शाम सोफी मारा गया है। IGP कश्मीर ने जैश के इस आतंकी की पहचान को लेकर खुलासा किया है और जानकारी दी ही कि यह मुठभेड़ त्राल के तिलवानी मोहल्ले में शुरू हुई थी।

सेना ने चलाया स्पेशल ऑपरेशन।

जानकारी के मुताबिक पुलिस और सुरक्षा बलों को यह सूचना मिली थी कि इस इलाके में संदिग्ध आतंकी छिपे हैं। इसके बाद स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया जहाँ आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। हालांकि सुरक्षा बलों को इस मामले में अहम कामयाबी हासिल हुई है। इधर आगे मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी रिहायशी इलाके में एक घर में छिपे हुए हैं और सुरक्षाबलों ने उसके आसपास के पूरे इलाके को खाली करा लिया है।

यह भी पढ़े: Lakhimpur Kheri Violence: राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन; राहुल बोले- अगर पिता मंत्री तो निष्पक्ष कैसे होगी जांच

बगाई के जंगलों में चल रहा सर्च ऑपरेशन।

बता दे कि इसके अलावा पुंछ राजौरी इलाके में बगाई के जंगलों में भी बीते दो दिनों से सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। पुंछ इलाके में ही आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हुए थे और तभी से सुरक्षा बल आतंकियों के सुराग ढूंढने में जुटे हुए हैं।

बीते दिन ही शोपियां में सेना ने किए थे 5 आतंकी ढेर।

इसी बीच ख़ास कामयाबी यह भी है कि मंगलवार को ही शोपियां में अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को ढेर किया था। इमाम साहब इलाके के तुलरान गांव में मंगलवार शाम तक चले एनकाउंटर में लश्कर ए तैयबा के तीन आतंकी ढेर हुए थे। इसके अलावा फिरिपोरा इलाके में दो आतंकी मारे गए थे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button