ताज़ा खबरें

देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता ख़राब श्रेणी में, आज की AQI 293 पर

देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता ख़राब श्रेणी में, आज की AQI 293 पर

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण का कहर बढ़ता नजर आरहा है। बढ़ती ठण्ड के साथ दिल्ली में प्रदूषण भी बढ़ रहा है, आज सुबह सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता 293 मापी गयी। जो बहुत ख़राब श्रेणी के करीब है।

नोएडा की हवा की बात करें तो सेक्टर-125 में एक्यूआई 166 दर्ज किया गया। वहीं सेक्टर-62 में एक्यूआई-275 था तो सेक्टर-1 में एक्यूआई 198 था। इसी तरह हरियाणा के गुरुग्राम की हवा अभी भी खराब की श्रेणी में है। वहां के सेक्टर-51 में सुबह नौ बजे एक्यूआई 289 था. इसी तरह तेरी गांव का एक्यूआई 228 था।

बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button