जानें बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब तक की पूरी अपडेट-

जानें बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब तक की पूरी अपडेट-
मुंबई में शनिवार रात NCP (अजीत गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी कुछ बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। यह गोलीकांड शनिवार रात करीब 9:30 बजे बांद्रा ईस्ट के निर्मल नगर इलाके में बेटे जीशान के कार्यालय के सामने हुआ। आनन-फनना उन्हें पास के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हत्याकांड के बाद मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया।
यहाँ जानें अब तक का पूरा अपडेट:
- मुंबई पुलिस ने NCP (अजीत गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोप में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, बाद में तीसरी गिरफ़्तारी भी की।
- पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था, जहां उन्हें 21 अक्टूबर तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया गया था।
- इस हत्याकांड के आरोप में पुलिस ने शार्प शूटर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा का नामक के लड़कों को गिरफ्तार किया है।
- बता दें कि प्रवीण लोनकर और उसके भाई शुबु लोनकर ने मिलकर शिव कुमार गौतम और धर्मराज कश्यप को इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए हायर किया था।
- बाबा सिद्दीकी की हत्या पर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली है।, शुबु लोनकर ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी।
- हत्याकांड को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की शिंदे सरकार पर तंज कसा साथ ही लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सीएम एक नाथ सिंदे से इस्तीफ़ा मांगा।
- कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने हत्याओं की निंदा की है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता के लिए शिंदे सरकार की आलोचना की है।
- मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में बाबा सिद्दीकी को रविवार शाम सुपर्द ए खाक किया गया।
कौन थे बाबा सिद्दीकी?
बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री थे और 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार बांद्रा वेस्ट सीट से विधायक रहे. उनके बेटे जीशान सिद्दीकी वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं. 66 वर्षीय सिद्दीकी मुंबई के एक प्रमुख मुस्लिम नेता थे, जिनकी बॉलीवुड में काफी पहुंच थी. सलमान खान, शाहरुख खान और संजय दत्त सहित कई फिल्मी सितारों के साथ सिद्दीकी के घनिष्ठ संबंध थे।
गौरतलब है कि उनकी इफ्तार पार्टी की गिनती मुंबई के हाई प्रोफाइल आयोजनों में होती थी, जिसमें फिल्म और राजनीतिक जगत की प्रमुख हस्तियां शिरकत करती थीं। सिद्दीकी को सालों पहले एक क्लब में हुई लड़ाई के बाद सलमान और शाहरुख खान के बीच सुलह कराने में भी अहम भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। बाबा सिद्दीकी ने दोनों को अपनी इफ्तार पार्टी में बुलाया था और उनके बीच फिर से दोस्ती करायी थी।





