ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश के आरोप में तीन रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

सूरत में किम रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के पटरी से उतरने की योजना के मामले में सूरत पुलिस ने सोमवार को तीन रेलवे कर्मचारियों को गरफ्तार किया. तीनों कर्मचारियों की पहचान सुबाष, मनीष और शुभम के रूप में हुई. संदिग्धों पर कथित तौर पर ध्यान आकर्षित करने, पद्दोन्नति हासिल करने और मानसून गश्ती कर्व्यों के माध्यम से अतिरिक्त छुट्टी अर्जित करने के लिए यह साजिश रची.
यह घटना शनिवार सुबह कोसाम्बा जंक्शन के पास हुई, जहां एक सतर्क ट्रैकमैन की बदौलत यह हादसा होने से बाल-बाल बचा. ट्रैकमैन ने कोसाम्बा जंक्शन के पास सुबह सुबह निरीक्षण के दौरान फिशप्लेट और चाबियां गायब पाईं. ट्रैकमैन की सूझ बूझ के चलते एक बड़ी रेल दुर्घटना होने से बच गई.
सूरत ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हितेश जॉयसर ने एक बयान में पुष्टि की कि मामले की जांच के लिए 16 पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिसमें प्रयास में सहायता के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था. जांच में कई व्यक्तियों से पूछताछ शामिल थी और इसमें एनआईए, गुजरात एटीएस और अन्य एजेंसियों की भागीदारी शामिल थी. पूछताछ के दौरान, आरोपी सुभाष, मनीष और शुभम ने कबूल किया कि उनकी हरकतें प्रसिद्धि, वित्तीय लाभ और रात में गश्त जारी रखने की इच्छा से प्रेरित थीं.





