ताज़ा खबरें

इस दिन और समय पर यात्री IRCTC पर नहीं कर पाएंगे टिकट बुक या कैंसिल, पढ़ें पूरी खबर

इस दिन और समय पर यात्री IRCTC पर नहीं कर पाएंगे टिकट बुक या कैंसिल, पढ़ें पूरी खबर 

 

शनिवार मध्य रात्रि से रेलवे के यात्री आरक्षण प्रणाली में तकनीकी सुधार किया जाना है। तकनीकी कार्य पूरा होने तक पीआरएस सेवा बंद रहेगी। संबंधित अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक 30 जुलाई की रात्रि 11.45 बजे से 31 जुलाई की सुबह 04.45 बजे तक यानी पांच घंटे तक यात्रियों को पीआरएस से संबंधित सेवाएं नहीं मिलेंगी। इस दौरान आरक्षण, निरस्तीकरण, आरक्षण चार्ट, काउंटर पर पूछताछ व टिकट किराया वापसी की सेवा नहीं मिलेगी।

रेलवे ने कहा कि सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में वर्तमान यात्री बुकिंग डेटा को अपडेट किया जाना है, इसलिए इसे सावधानीपूर्वक श्रृंखलाबद्ध चरणों में करने की योजना बनाई गई है। इस काम की वजह से टिकटिंग सेवाओं पर असर कम पड़े इस वजह से इस काम को रात के घंटों के दौरान किया जाएगा। रात के समय यात्री रेलवे की वेबसाइट पर कम इन कामों के लिए कम ही जाते हैं इस वजह से ये काम रात में करने की योजना बनाई गई है। रेलवे ने भी इस संबंध में ग्राहकों से सहयोग का अनुरोध किया है। रेलवे ने कहा कि इसके अलावा रेलकर्मी प्रभावित समय के दौरान ट्रेनों को शुरू करने के लिए पहले से प्लानिंग करेंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button