भारतवायरल

अजब प्रेम की गजब कहानी! प्रेमिका को सूटकेस में लेकर बॉयज होस्टल पहुंचा युवक

अजब प्रेम की गजब कहानी! सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे ही एक गजब प्रेम का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप भी कहेंगे यह कैसा इश्क है. दरअसल सोनीपत में एक आशिक ने इश्क में ऐसा काम कर दिया कि हर कोई इसे देख कर दंग रह गया. वायरल वीडियो में एक आशिक अपनी महबूबा को सूटकेस में लेकर बॉयज होस्टल पहुंच जाता है. इससे पहले वह अपने मंसूबे में पूरी तरह से कामयाब होता, उसका भेद खुल गया.

 

सोशल मीडिया X पर वायरल एक वीडियो को लेकर चौंकाने वाला दावा किया गया है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक नामी प्राइवेट यूनिवर्सिटी का है. यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला एक छात्र सूटकेस के साथ बॉयज हॉस्‍टल में दाखिल हुआ. वह कॉरिडोर से गुजर रहा था, तभी सूटकेस में बंप के कारण झटका लगा. इसके बाद सूटकेस के अंदर से एक लड़की की आवाज सुनाई पड़ी. जिसके बाद वहां मौजूद गार्ड को वह सुनाई पड़ गई और वह सतर्क हो गया. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सूटकेस के अंदर से आवाज आने के बाद वहां मौजूद महिला सुरक्षाकर्मियों ने स्‍टूडेंट को रोक लिया. इसके बाद तलाशी शुरू कर दिया गया. सूटकेस को ओपन करते ही गार्ड्स के साथ ही वहां मौजूद अन्‍य छात्र भी भौंचक्‍के रह गए.

जानकारी के मुताबिक, लड़का जब गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर ला रहा था तभी लड़की की चीख निकल गई. बस फिर क्या था सिक्योरिटी गार्ड्स को शक हो गया. उन्होंने तुरंत सूटकेस चेक कर लिया और लड़के की पोल खुल गई. सूटकेस खोला तो उसमें सामान की जगह लड़की निकली. ये देखते ही वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए. उन्होंने लड़की तो तुरंत सूटकेस से बाहर निकाला.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button