खेल

मैदान के हीरो अब बनेंगे दूल्हा, 14 मार्च को वंशिका संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव

भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव अब अपनी निजी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप जीत के कुछ ही दिनों बाद कुलदीप 14 मार्च 2026 को वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। यह शादी उत्तराखंड के मसूरी के एक रिसॉर्ट में होगी।

मसूरी में होगा शादी समारोह
कुलदीप यादव की शादी में परिवार के करीबी लोग शामिल होंगे। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी और बीसीसीआई के अधिकारी भी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

कानपुर से शुरू हुई प्रेम कहानी
कुलदीप यादव और वंशिका दोनों मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में दोनों की सगाई हुई थी।

13 मार्च से शुरू होंगे शादी के कार्यक्रम
शादी के कार्यक्रम 13 मार्च से शुरू होंगे। इस दिन हल्दी और मेहंदी की रस्में मसूरी की खूबसूरत वादियों में आयोजित की जाएंगी।

पहले नवंबर 2025 में थी शादी की योजना
दरअसल, कुलदीप और वंशिका की शादी पहले नवंबर 2025 में होने वाली थी। लेकिन उस समय कुलदीप का चयन टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में हो गया, इसलिए शादी को टाल दिया गया।

टी20 वर्ल्ड कप में कुलदीप का योगदान
टी20 वर्ल्ड कप में कुलदीप यादव ने भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मैच में उन्होंने तीन ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिया था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट मिलाकर कुलदीप यादव अब तक 365 विकेट ले चुके हैं और वह टीम इंडिया के भरोसेमंद गेंदबाजों में गिने जाते हैं। टी20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद अब कुलदीप यादव अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। क्रिकेट फैंस के साथ-साथ उनके शुभचिंतक भी इस खास मौके के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button