यहां से शुरू होती है साल की सबसे खूनी प्रेम कहानी… Baaghi 4 का ट्रेलर रिलीज
सच का पता लगाने के लिए लोगों की जान लेने और जरूरत पड़ने पर जान देने के लिए मैदान में उतरे टाइगर श्रॉफ. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बागी 4' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है.

यहां से शुरू होती है साल की सबसे खूनी प्रेम कहानी… बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है.
ट्रेलर की शुरुआत दिलचस्प डायलॉग से होती है, “लव स्टोरी तो सुनी थी, पढ़ी थी, लेकिन ऐसी एक्शन-पैक लव स्टोरी लाइफ में फर्स्ट टाइम देखी. रोमियो… मजनूं… राझा… सबको फेल कर दिया… एक बागी ने.”
टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. जिसके साथ लिखा, “यहां से शुरू होती है साल की सबसे खूनी प्रेम कहानी… यहां हर आशिक एक विलेन है.”
View this post on Instagram
टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में ‘रॉनी’ नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो दिल से बेहद इमोशनल है और अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.
ट्रेलर में दो प्यार करने वालों की कहानी दिखाई है जिसमें इमोशन, प्यार, टकरार और कई ऐसे एक्शन सीन हैं जिन्हें देख आपकी रूह कांप उठेगी. फिल्म में सोनम बाजवा का भी एक्शन सीन है जो दर्शकों को बेहद पसंद आने वाला है.
ट्रेलर में एक और बड़ा सरप्राइज है और वह है संजय दत्त की दमदार एंट्री. उनके आते ही एक गूंजती आवाज सुनाई देती है, ”अजीब किस्सा देखा खुदकुशी का… दुनिया से तंग आकर एक आशिक ने मोहब्बत कर ली.” इस डायलॉग से संजय दत्त के किरदार की गहराई और फिल्म में उनकी अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है. वो रॉनी की जिंदगी में क्या बदलाव लाते हैं, ये फिल्म देखने पर ही पता चलेगा.
‘बागी 4’ का निर्माण साजिद नाडियावाला और निर्देशन ए. हर्ष ने किया है. यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





