ताज़ा खबरेंभारत

बारामुला में आतंकी हमला: सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, 2 जवान और एक आम आदमी हुआ ज़ख्मी

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी आये दिन अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे रहे है। इसी क्रम में अब उन्होंने एक बार फिर सेना को निशाना बनाया है। दरअसल अब जम्मू- कश्मीर के बारामूला जिले के खानपोरा ब्रिज पर संदिग्ध आतंकवादियों की ओर से सीआरपीएफ की टीम पर ग्रेनेड से हमला किया गया है। इस हमले में सीआरपीएफ के लगभग 2 जवान और एक आम शहरी जख्मी हो गए है। वही रिपोर्ट मुताबिक, ज़ख्मी अफराद को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज़।

इस घटना के बाद एक पुलिस ऑफिसर ने बाताया कि इस हादसे को अंजाम देने के बाद संदिग्‍ध इलाके में ही कहीं छिपे हुए है, इसलिए उन्हें पकड़ने के लिए पूरे इलाके को घेरकर तलाशी मुहिम चलाई जा रही है।

दो दिन पहले भी हुआ था ग्रेनेड हमला।

बता दे अभी दो दिन पहले भी बारामूला जिले में ही संदिग्ध आतंकवादियों ने एक पुलिस दल पर ग्रेनेड से हमला किया था, लेकिन उसमें कोई नुकसान नहीं हुआ था । यह घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे हुई थी और उस वक्‍त वहां के रफियाबाद इलाके के द्रुसू में एक पुलिस गश्ती दल पर ग्रेनेड फेंका गया था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button