खेल

T20 World Cup के लिए भारतीय टीम की घोषणा, बुमराह, पटेल की वापसी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा की.

कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान केएल राहुल अभियान में मेन इन ब्लू का नेतृत्व करेंगे. टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, अक्टूबर में होने वाले वर्ल्डकप के लिए 15 खिलाड़ियों का ऐलान किया गया है. जिसमें जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है.

 

विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है. एशिया कप के गेंदबाज अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल टीम में एक प्रभावशाली और मजबूत स्टैंड बनाते हैं.

 

टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

स्टैंडबाय खिलाड़ी – मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button