ताज़ा खबरें

टी-20 इंटरनेशनल में शानदार शतक जड़ने के बाद गूगल पर ट्रेंड हुए दीपक हुड्डा

टी-20 इंटरनेशनल में शानदार शतक जड़ने के बाद गूगल पर ट्रेंड हुए दीपक हुड्डा

 

मंगलवार रात को हुए टी- 20 इंटरनेशनल मैच में शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज के रूप में दीपक हुड्डा का भी नाम शामिल हो गए है। दीपक ने आयरलैंड के खिलाफ 57 गेंदों पर 104 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान दीपक ने तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 9 चौके और छह छक्के लगाए।

भारत की ओर से एक पारी में एशिया से बाहर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दीपक ने रोहित शर्मा, केएल राहुल की बराबरी तो कर ली, लेकिन युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। बताते चलें कि युवराज सिंह ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में सात छक्के लगाए थे, जिसमें स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह छक्के शामिल थे। वह मैच डरबन में खेला गया था।

 

वहीं रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और केएल राहुल ने आयरलैंड के खिलाफ छह-छह छक्के लगाए थे। टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे, लेकिन वह मैच इंदौर में खेला गया था।

दीपक हुड्डा के लिए यह सीरीज यादगार रही। पहले मैच में उन्होंने नॉटआउट 47 रनों की पारी खेली थी और वहीं दूसरे मैच में सेंचुरी ठोक डाली। दीपक को इस यादगार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के साथ मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button