ताज़ा खबरें

स्पेस पहुँचे क्रू 10 के साथियों को देख ख़ुशी से झूम उठी सुनीता विलियम्स, लगाया गले

नासा और spaceX का क्रू-10 मिशन इस समय स्पेस स्टेशन पर पहुँच चुका है. क्रू-10 मिशन के अंतरिक्ष यात्री फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पर सवार होकर ISS पहुंचे। हैच खुलने के बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर से मुलाकात की.

इस पल की फोटोज़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स 9 महीने से स्पेस में फंसे है. क्रू 10 के साथ स्पेसएक्स’ का यान रविवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया. अब यह क्रू स्पेस में बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स की जगह लेगा और आगे की रिसर्च को ज़ारी रखेगा.

स्पेस स्टेशन पहुंचे चार अंतरिक्ष यात्री अमेरिका, जापान और रूस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. क्रू -10 मिशन में नासा के अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन, निकोल आयर्स, जापानी अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी और रूसी कॉस्मोनॉट किरिल पेसकोव का नाम शामिल हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button