ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर बड़ा फैसला, किसी भी धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर के लिए लेने होगी अनुमति

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर बड़ा फैसला, किसी भी धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर के लिए लेने होगी अनुमति

 

महाराष्ट्र में अजान के लाउडस्पीकर को लेकर हो रहे विवाद के बीच सरकार द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है।  लाउडस्पीकरों को लेकर एक नया आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, मंदिर हो या मस्जिद सभी धार्मिक स्थानों पर लाउड स्पीकर लगाने से पहले राज्य सरकार से अनुमति लेनी अनिवार्य है। गौरतलब है कि यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे द्वारा मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाए जाने को लेकर लगातार चेतावनी दी जा रही थी।

खबरों के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार में गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने सीएम उद्धव ठाकरे से लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के मुद्दे पर चर्चा के बाद पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक की है। इस बैठक में उन्होंने सभी पुलिस आयुक्तों और अधिकारियों को नए फैसले से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें नासिक पुलिस आयुक्त ने पहले ही लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए अनुमति लेने को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button