ताज़ा खबरेंमनोरंजन

SSR केस में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली, श्रद्धा और रकुल प्रीत को NCB ने जारी किया नोटिस

सुशांत सिंर राजपूत की मौत से जुड़े मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अब बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब NCB के निशाने पर दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत समेत कुल 7 लोग है जिन्हें NCB द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है।

अब दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर को तलब किया गया है जबकि श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को 26 सितंबर को तलब किया गया है।

दरअसल एनसीबी को जया साहा की मैनेजर करिश्मा की एक वाट्सएप चैट के हाथ लगी है जिसमें ड्रग्स के खरीद-फरोख्त की बात की जा रही है। जानकारी के मुताबिक चैट में ‘D’ मतलब दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा है। इनके चैट्स से खुलासा हुआ कि दीपिका पादुकोण करिश्मा प्रकाश से उन्नत किस्म की ड्रग्स ‘हैश’ की डिमांड कर रही हैं।

बता दें इसी ड्रग्स एंगल केस में NCB KWAN कंपनी के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर, जया साहा, श्रुति मोदी समेत चार लोगों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है।

गौरतलब यही कि इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी की पूछताछ में बॉलीवुड के 25 बड़े सिलेब्रिटीज के नाम लिए थे जो ड्रग्स के इस्तेमाल में शामिल थे। जिसके बाद से ही NCB ने अपना शिंकजा इन सब पर कसना शुरू कर दिया है। इधर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान निकले ड्रग्स एंगल में नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था जो अभी भी न्यायिक हिरासत में है। बॉम्बे हाई कोर्ट उनकी जमानत याचिका पर अब कल सुनवाई करेगी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button