IPL 2024खेल

SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच आज प्लेऑफ की जंग

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 में आज 57वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला जाना है. यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के होमग्राउंड यानी हैदराबाद में होना है. यह मैच मैदान में आमने-सामने उतरने वाली 2 टीमों एसआरएच और एलएसजी की किस्मत तो तय करेगा ही. सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा.

 

यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मैच से ही दोनों में से किसी एक के प्लेऑफ में जाने का रास्ता साफ हो सकता है. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना जरूरी है. दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर महत्वपूर्ण 2 अंक जुटाने की कोशिश करेंगी और प्वॉइंट्स टेबल पर अपनी स्थिति मजबूत करेंगी.

 

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स का मुकाबला बुधवार को हैदराबाद में होना है, जहां मंगलवार को जोरदार बारिश हुई है. बुधवार को भी दिनभर बादल छाए रहने और रात में बारिश का अनुमान जताया गया है. अगर बारिश की वजह से हैदराबाद और लखनऊ का मुकाबला रद होता है तो दोनों टीमों में 1-1 बंट जाएंगे. यानी दोनों के 13-13 अंक हो जाएंगे. इससे सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट टेबल में तीसरे और लखनऊ सुपरजायंट्स चौथे नंबर पर पहुंच जाएगी.

 

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन.

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एश्टन टर्नर, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसीन खान, यश ठाकुर.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button