मौसम

दिवाली से पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामुली सुधार

राष्ट्रीय राजधानी के जहरीले वायु प्रदूषण से जूझने के लगभग दो दिन बाद मंगलवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया. हालांकि यह अब भी खराब श्रेणी में बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ो के अनुसार, सुबह 8 बजे तक, राष्ट्रीय राजधानी में एक्यूआई 274 दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे के औसत 304 से कम है.

राजधानी दिल्ली समेत आस-पास के भी कई इलाकों में वायु गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है. बुराड़ी और मथुरा रोड दोनों पर AQI 326 दर्ज किया गया, जो बहुत खारब वायु गुणवत्ता को दर्शाता है. मुंडका में AQI 331 दर्ज किया गया, जबकि नरेला में 315 दर्ज किया गया.

 

ध्यानचंद स्टेडियम 301 और कर्णी शूटिंग रेंज 284 जैसे अन्य क्षेत्रों में भी अस्वस्थ स्तर परिलिक्षित हुआ. लोधी रोड की रीडिंग अपेक्षाकृत 226 यानि बेहतर थी, जबकि डीटीयू 235 और आईजीआई एयरपोर्ट 244 थी. अशोक विहार 275, द्वारका सेक्टर 8, 267, आईटीओ 260, जहांगीरपुरी 265 और नार्थ कैंपस 254 यानी खराब वायु गुणवत्ता श्रेणी में आ गया.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button