ब्रिक्स समिट में हिस्से लेने के लिए रूस के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन से होगी मुलाकात

ब्रिक्स समिट में हिस्से लेने के लिए रूस के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन से होगी मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की अध्यक्षता में कज़ान में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली से रूस के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी आज यानी मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। गौरतलब है कि यह पांच महीनों के भीतर दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात होगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की अध्यक्षता में कज़ान में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली से रूस के लिए रवाना हुए।
प्रधानमंत्री के ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है।
(सौजन्य- ANI/DD) pic.twitter.com/EaZdm6YVEl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2024
बता दें कि जुलाई, 2024 में पीएम मोदी रूस की आधिकारिक यात्रा पर थे जहां उन्होंने पुतिन के साथ मिल कर भारत-रूस सालाना बैठक की अध्यक्षता की थी। इस बैठक में द्विपक्षीय मुद्दों के साथ ही यूक्रेन व दूसरे वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से बात हुई थी। तब मोदी ने पुतिन से कहा था कि, युद्ध से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। मोदी ने पुतिन से रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान में अपनी तरफ से व्यक्तिगत कोशिश करने का भी आश्वासन दिया था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रूस के कजान में आयोजित 16वें BRICS शिखर सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुछ दूसरे देशों के प्रमुखों से भी मुलाकात की संभावना है। इसमें तुर्किये के राष्ट्रपति तैयिब एर्दोगान और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ भी मुलाकात की संभावना है। इन दोनों देशों के नई दिल्ली स्थित दूतावासों के अधिकारियों के साथ भारतीय विदेश मंत्रालय के बीच हाल के हफ्तों में विमर्श चलने की सूचना है।





