ताज़ा खबरेंभारत

हरियाणा में बर्बर वारदात: कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के युवक की हत्या, हाथ काटकर शव को बैरिकेड से लटकाया

दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर 35 साल के एक युवक की बेरहमी से हत्या के बाद माहौल गरमा गया है। दरअसल यहाँ पंजाब के एक युवक का शव आंदोलनकारियों के मुख्य मंच के पास शुक्रवार सुबह लटका मिला है और हत्या का आरोप निहंगों पर लग रहा है। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान हैं।आरोपियों ने युवक का हाथ काटकर शव को बैरिकेड से लटका दिया। युवक की हत्या के बाद आंदोलनकारी गुस्से में हैं।

कटा हाथ भी शव के साथ ही बांधा गया।

व्यक्ति का दाहिना हाथ बाजू से काटकर शव के साथ ही बांधा गया है। व्यक्ति के दोनों हाथों को बैरिकेड से रस्सी से बांधकर लटकाया गया है। आरोप है कि धरना स्थल पर ही कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।

आक्रोशित भीड़ पुलिस को भी नहीं जानें दे रही है घटनास्थल के पास।

इधर घटनास्थल पर भीड़ जुट गई है। आक्रोशित भीड़ पुलिस को भी घटनास्थल के पास नहीं जाने दे रही है। आंदोलनकारी जमकर हंगामा कर रहे हैं। इधर इस पूरे मामले पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘बलात्कार, हत्या, वैश्यावृत्ति, हिंसा और अराजकता… किसान आंदोलन के नाम पर यह सब हुआ है। अब हरियाणा के कुंडली बॉर्डर पर युवक की बर्बर हत्या। आखिर हो क्या रहा है? किसान आंदोलन के नाम पर यह अराजकता करने वाले ये लोग कौन हैं जो किसानों को बदनाम कर रहे हैं?

जानें क्या कहना है पुलिस का ?

वहीं, मामले की जानकारी देते हुए सोनीपत के डीएसपी हंसराज ने कहा कि आज तड़के करीब 5 बजे जिस स्थान पर किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है (कुंडली, सोनीपत) उस स्थान पर एक शव हाथ, पैर कटा हुआ पाया गया। कौन जिम्मेदार है इसकी जानकारी नहीं है। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. वायरल वीडियो की भी जांच का विषय है।

मृतक के बारे में मिली इतनी जानकारी।

मृतक का नाम लखबीर सिंह है। वह तरनतारन के चीमा खर्द का रहना वाला था। मृतक लखबीर की तीन बेटियां हैं। उसकी पत्नी मजदूरी करती है। निहंगों का आरोप है कि उन्होंने लखबीर को गुरु ग्रंथ साहिब का बेअदबी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था और इसी वजह से उसके हाथ भी काटे गए है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button