गायक पवनदीप राजन का अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा, फैंस की दुआएं जारी

‘इंडियन आइडल सीजन 12’ के विजेता और लोकप्रिय गायक पवनदीप राजन सोमवार तड़के एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा सुबह करीब 3:40 बजे अहमदाबाद में हुआ, जिसमें पवनदीप को गंभीर चोटें आई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में वे घायल अवस्था में दिखाई दे रहे हैं, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
View this post on Instagram
वीडियो वायरल होते ही पवनदीप के फैंस में हलचल मच गई है। कई प्रशंसक उनकी सेहत को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं और लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “पवनदीप सर, जल्दी ठीक हो जाइए।” वहीं दूसरे ने चिंता जताते हुए पूछा, “उन्हें इतनी गंभीर चोट कैसे लगी?”
पवनदीप राजन ने 2020 में आयोजित ‘इंडियन आइडल 12’ जीतकर देशभर में अपनी खास पहचान बनाई थी। अपनी आवाज़ और दिल छू लेने वाले गानों के लिए वे लाखों दिलों की धड़कन बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी मजबूत है, जहां वे अपने संगीत से लोगों को लगातार प्रभावित करते रहते हैं।
फिलहाल पवनदीप की स्थिति को लेकर आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है। उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।





