ताज़ा खबरेंविदेश

सिंगापुर के लोगों को मिलेगा कोरोना नियमों से छुटकारा

सिंगापुर के लोगों को मिलेगा कोरोना नियमों से छुटकारा

 

सिंगापुर के लोगों को भी अब कोरोना नियमों से छुटकारा मिल गया। अगले हफ्ते से वैक्सीन लगवा चुके सभी यात्रियों के लिए सिंगापुर प्रशासन ने फैसला किया है कि अब लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा अगर किसी ने वैक्सीन की पूरी डोज ली है तो उसके लिए मास्क लगाना भी जरूरी नहीं होगा।

 

प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने गुरुवार को यह ऐलान करते हुए कहा कि अब एक जगह पांच की जगह 10 लोग इकट्ठा हो सकेंगे और 75 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम से ऑफिस लौटेंगे। यात्रियों के लिए टेस्टिंग और क्वारंटाइन नियमों में भी छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना से संबंधिक कई प्रतिबंध 29 मार्च से हटाए जाएंगे। बहुत सारी बातों को ध्यान में रखते हुए अब यह स्पष्ट हो गया है कि हम कोविड 19 के साथ जीने के लिए तैयार हो गए हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले यह कहा जा रहा है कि, ‘‘ यह फैसला सिंगापुर को फिर से दुनिया से जोड़ देगा। इससे कारोबार, विशेष रूप से टूरिज़्म क्षेत्र को बहुत प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही सिंगापुर को एक व्यापार एवं विमानन केंद्र के रूप में अपना दर्जा फिर से हासिल करने में सहायता मिलेगी।’’

 

सिर्फ “प्रतिबंधित” सूची में शामिल यात्रियों पर सिंगापुर में एंट्री के लिए रोक बनी रहेगी, हालांकि फिलहाल कोई भी देश इस लिस्ट में नहीं है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button