ताज़ा खबरेंविदेश

Shinzo Abe: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को मारी गोली, हालत गंभीर

नई दिल्ली: एक चौंकाने वाली घटना में, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को नारा शहर में गोली मार दी गई.

 

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान शिंजो आबे गिर गए. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां वह होश में थे.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आबे को दो गोली मारी गई है. उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है और वे रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं. आबे का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है. प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उन्हें देखने के लिए पहुंचे हैं.

 

रॉयटर्स की ताजा जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले को मौके से गिरफ्तार किया है. 41 साल के हमलावर के पास से गन बरामद हुई है. पुलिस आरोपी से सवाल-जवाब कर रह रही है.

 

एनएचके ने अपनी रिपोर्ट में बताया, ‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को पश्चिमी जापानी शहर नारा में गोली मार दी गई. पूर्व जापानी प्रधानमंत्री आबे नारा शहर में एक भाषण के दौरान गिर गए. शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वह घायल हुए हैं.’पुलिस ने आबे पर हमला करने वाले शख्स को सुबह करीब 11.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) पकड़ लिया.

 

67 साल के ​​​​​​शिंजो आबे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) पार्टी से जुड़े हैं. आबे 2006-07 के दौरान प्रधानमंत्री रहे. आबे को एक आक्रामक नेता माना जाता है. शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, इसकी वजह से उन्हें 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. शिंजो आबे लगातार 2803 दिनों (7 साल 6 महीने) तक प्रधानमंत्री रहे. इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button