ताज़ा खबरेंमनोरंजन

सैफ अली खान पर चाकू के 6 वार, रीढ़ की हड्डी से निकला चाकू का पीस: अस्पताल

बॉलिवुड अभिनेता सैफ अली खान के ऊपर आज उनके ही घर में हमला हुआ, जहां उनके ऊपर हमलावर ने धारदार चाकू से हमला किया. लीलावती अस्पताल ने एक बयान में कहा कि सैफ उनके घर में घुसपैठिए ने हमला किया था. उन्होंने बताया कि, बॉलिवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से छह घाव मिले हैं, जिनमें से दो गहरे हैं, जिनमें से एक उनकी रीढ़ के पास लगा है और उनकी रीढ़ के पास एक विदेशी वस्तु की भी पहचान की गई है.

 

लीलावती अस्पताल के मुख्य परिचालन अधिकारी (CEO) डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा, कि सैफ को गुरुवार सुबह 3 बजे अस्पताल लाया गया था. “सैफ अली खान पर उनके घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया था. उन्हे केयरटेकर द्वारा सुबह 3 बजे यहां लाया गया था. उन पर चाकू आदि जैसी नुकीली वस्तुओं से छह घाव हैं, जिनमें से दो घाव गहरे हैं और एक उनकी रीढ़ के पास है. रीढ़ के पास विदेशी वस्तु के एक छोटे टुकड़े की पहचान की गई है.”

 

अभिनेता सैफ अली खान की स्वास्थ्य स्थिति पर लीलावती अस्पताल के डॉ नितिन डांगे ने कहा, “सैफ अली खान को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर हमला करने के बाद सुबह 2 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रीढ़ की हड्डी में चाकू घुसने के कारण उन्हें चोटें आईं…चाकू निकालने के लिए सर्जरी की गई…अब उनकी हालत पूरी तरह से स्थिर है. उनकी हालत में सुधार हो रहा है और वे खतरे से बाहर हैं…”

 

अभिनेता के जखमी और अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके करीबी उनके मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं. जानिए ताजा अपड़ेट

 

सारा अली खान और इब्राहिम अली खान लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां उनके पिता और अभिनेता सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर में घुसपैठिए द्वारा हमला किए जाने के बाद भर्ती कराया गया है.

फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल पहुंचे. अभिनेता सैफ अली खान को बांद्रा स्थित उनके घर में एक घुसपैठिये द्वारा हमला किए जाने के बाद यहां भर्ती कराया गया है.

अभिनेता सैफ अली खान के घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली महिला (नीले कुर्ते में) ने आज बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया.

 

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button