ताज़ा खबरें

धरती बचाने के लिए सद्गुरु ने शुरू की बाइक यात्रा, लंदन से भारत तक 30 हजार KM का सफर करेंगे तय

धरती बचाने के लिए सद्गुरु ने शुरू की बाइक यात्रा, लंदन से भारत तक 30 हजार KM का सफर करेंगे तय

सोमवार यानी 21 मार्च को ईशा फाउंडेशन और ‘कॉन्शियस प्लैनेट मूवमेंट’ के संस्थापक सद्गुरु ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर से धरती बचाने के अपने अभियान के लिए 100 दिनों की बाइक यात्रा शुरू कर दी है। वह मिट्टी के क्षरण (erosion) को रोकने व मिट्टी की उपजाऊपन (fertility) को बचाने के लिए यह आंदोलन कर रहे हैं।

सद्गुरु इस यात्रा के दौरान ब्रिटेन से भारत के लिए मोटरसाइकिल पर करीब 30,000 किमी का सफर तय करेंगे। वह बीएमडब्ल्यू K1600 GT मोटरसाइकिल के जरिए यूके से भारत के लिए यात्रा पर निकलें हैं। इस दौरान वह 27 देशों में जाएंगे और मिट्टी के क्षरण को रोकने और मिट्टी की उर्वरता बचाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।

ब्रिटेन, यूरोप, मध्य पूर्व और भारत से गुजरते हुए 30,000 किलोमीटर की अकेली बाइक यात्रा करते हुए सद्गुरु अगले कुछ महीनों में 27 देशों का दौरा करेंगे। वह मिट्टी बचाने के लिए ठोस कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता पर जोर देने के लिए विश्व के नेताओं, मीडिया, विशेषज्ञों और अग्रणी लोगों के साथ बातचीत करेंगे।

सद्गुरु इस आंदोलन के माध्यम से सरकारों को मिट्टी को पुनर्जीवित करने और आगे मिट्टी के क्षरण को रोकने के लिए नीति-संचालित कार्रवाई शुरू करने पर जोर देंगे। आंदोलन के माध्यम से सद्गुरु ने करीब 3.5 बिलियन लोगों और दुनिया के 60% मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने का लक्ष्य बनाया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button