ICC World Cup 2023खेलताज़ा खबरें

SA vs NZ: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला, दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में लगभग पहुंचने की दहलीज पर

SA vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आज अहम मुकाबला होने जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच इस महामुकाबले की टक्कर पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर होगी.

 

खेल के लिहाज़ा आज का मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्यवपूर्ण है. यह दोनों ही टीमें फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 में हैं. इस मैच को जीतने वाली टीम का सेमीफाइनल का रास्ता थोड़ा आसान हो जाएगा. अंक तालिका की बात करें तो SA दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर मौजूद है. दोनों टीमें इस समय सेमीफाइनल के रेस में लगभग पहुंचने की दहलीज पर खड़ी है. दोनों टीमों का परफॉर्मेंस इस वर्ल्ड कप में शानदार रहा है.

 

बात करें दोनों टीमों के प्रदर्शन की तो, वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत अच्छा नहीं है. अफ्रीकी टीम विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पिछले पांचों मैच हारी है. ऐसे में इस बार टेम्बा बावुमा की अगुआई वाली ये टीम इस रिकॉर्ड को दुरुस्त करना चाहेगी.

 

साउथ अफ्रीका संभावित XI (South Africa Probable XI)

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, लुंगी एनगिडी

New Zealand XI (New Zealand Probable XI)

डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button