भारत

होली 2025 के लिए यूपी पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतज़ाम

14 मार्च को होली मनाई जा रही है.इसके लिए यूपी सरकार पूरी तरह से तैयार है. कई ज़िलों में शराब की दुकानें बंद रखने का फैसला लिया गया है. इसमें मुख्यतः रूप से लखनऊ, गोंडा, नोएडा, बाराबंकी और सुल्तानपुर सहित कई जिलों में शराब की दुकाने बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

अयोध्या में तिरपाल से ढकी गई मस्जिद:

अयोध्या में होली के मौके पर घंटाघर की मस्जिद को तिरपाल से ढका गया है. ताकि इस पर होली का रंग ना चढ़े. दरअसल जिला प्रशासन ने धार्मिक भावनाओं को ठेस ना पहुंचे इसको ध्यान में रखते हुए अयोध्या में 2 दिन के लिए घंटाघर मस्जिद को ढक दिया है. क्योंकि गुरुवार के दिन और शुक्रवार के दिन लगतार यह पर्व मनाया जायेगा. इसलिए पुलिस कंट्रोल रूम भी बनाये गए है ताकि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में जल्द से जल्द एक्शन लिया जा सके. रामनगरी में होली के दिन परंपरागत रूप से चौक के सराफा व्यवसाई होली का त्योहार मनाते हैं. और इस दिन अयोध्या नगरी की सड़कों पर रंगों की चादर लग जाती है.

पुलिस टीम हर जगह है तैनात :

मुख्यतः रूप से मेरठ, लखनऊ, अयोध्या इलाकों में जहाँ सबसे अधिक भीड़ इकट्ठी होती है वहां पुलिस की टीम को भीड़ संभालने के लिए तैनात किया गया है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button