खेल

RR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाज़ी का किया फैसला

RR vs SRH: आईपीएल 2024 का 50वां मुकाबला आज हैदराबाद टके राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. जहां हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है. यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. बता दें कि राजस्थान की टीम 16 प्वाइंट्स के साथ टेबल में पहले स्थान पर है. यदि आज का मुकाबला राजस्थान जीत जाती है तो वह इस सीजन में पहली टीम होगी जो टॉप 4 में क्वालीफाई कर जाएगी.

 

बता दें कि इस आईपीएल में राजस्थान का प्रदर्शन शानदार रहा है. वहीं राजस्थान की टीम अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है. ऐसे में आज के मुकाबले में टीम का मनोबल ज्यादा होगा. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है वहीं पिछले मुकाबले में सीएसके से हार का सामना करना पड़ा था.

 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI : ट्रेविस हेड, पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, टी नटराजन, एडन मार्करम, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, अब्दुल समद, मयंक मार्कंडेय.

 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, संदीप शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रोवमैन पॉवेल, ट्रेंट बोल्ट.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button