IPL 2024खेलताज़ा खबरें

RR vs MI: अपने ही घर पर MI की बड़ी हार, राजस्थान ने MI को 6 विकेट से दी मात

नई दिल्ली: बीते दिन हुए आईपीएल के मुकाबले में मुंबई इंडियन्स को बड़ी हार का सामना करना पड़ा. मुंबई अपने ही घर पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार गई. इस हार के साथ इस सीजन में मुंबई की यह लगातार तीसरी हार है. मुंबई इंडिंयस और राजस्थान रॉयल्स की टीमों के बीच यह दिलचस्प मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था.

 

बीते दिन मुंबई में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज लड़खड़ाते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 125 रन ही बना सके. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग के अर्द्धशतक के दम पर 15.3 ओवरों में ही यह मुकाबला अपने नाम किया. मुंबई इंडियंस अंक तालिका में अभी भी आखिरी स्थान पर है. वहीं इस मुंबई इंडियंस द्वारा हार की हैट्रिक लगाने के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि उनका विकेट मैच का अहम टर्निंग प्वाइंट रहा.

 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11- 

 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका.

राजस्थान रॉयलस: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, अवेश खान, युजवेंद्र चहल.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button